क्या टॉम हॉलेंड की नई स्पाइडर मैन फिल्म दर्शकों को कर पाई प्रभावित?
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का धमाकेदार आगाज़
मुंबई, 30 जुलाई। टॉम हॉलेंड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसका असर सिनेमाघरों में भी साफ नजर आया।
हालांकि, इस बार ज्यादातर युवा दर्शक ही फिल्म देखने पहुंचे। बाहर निकलने के बाद, उन्होंने फाइट सीन की जमकर सराहना की, लेकिन पिछली फिल्म की तुलना में इसे थोड़ा हल्का बताया।
एक दर्शक ने फिल्म को शानदार करार देते हुए टॉम हॉलेंड के अभिनय की तारीफ की, जबकि दूसरे ने कहा, "मेरी अपेक्षाएं इस फिल्म से ज्यादा थीं, लेकिन यह पहली फिल्म की तरह प्रभाव नहीं छोड़ पाई। दोनों ही भाग बेहतरीन थे और टॉम ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी थी, फाइट सीन भी मजेदार थे, लेकिन पिछली स्पाइडर मैन फिल्म का असर इस पर नहीं है।"
एक और दर्शक ने कहा, "हमें फिल्म पसंद आई, इसकी कास्ट भी शानदार थी। हम ज्यादा उम्मीदें लेकर आए थे और फिल्म मजेदार थी, खासकर सेकंड हाफ। हालांकि, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ज्यादा बेहतर थी क्योंकि उसमें तीन स्पाइडर-मैन एक साथ थे।"
एक अन्य दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए टॉम और अन्य कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कहा, "फिल्म में कुछ फाइट सीन बहुत अच्छे थे, जैसे एक हल्क के साथ और एक द हैंड के साथ। कहानी भी दिल को छूने वाली है। लेकिन, यह पिछले वाले की तुलना में उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाई।"
एक दर्शक ने कहा, "पहली फिल्म की तुलना में यह अच्छी नहीं थी। उसमें ज्यादा क्रिएटिविटी थी। इस बार कुछ चीजें हमारी सोच से परे थीं।"