×

क्या आप जानते हैं 'सब तेरा' गाने की कहानी? टाइगर श्रॉफ ने साझा किए यादगार पल!

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर 'सब तेरा' गाने की 10वीं वर्षगांठ मनाई। इस गाने ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। टाइगर ने गाने की मधुरता और भावनाओं को याद करते हुए अपने फैंस के साथ साझा किया। जानें इस गाने की शूटिंग, लिरिक्स और इसके पीछे की कहानी।
 

गाने 'सब तेरा' की 10वीं वर्षगांठ




मुंबई, 18 मार्च। कुछ गाने समय के साथ केवल संगीत नहीं रह जाते, बल्कि वे लोगों के दिलों में एक खास स्थान बना लेते हैं। ऐसा ही एक गाना है 'बागी' का 'सब तेरा', जिसने रिलीज के बाद से ही दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला।


यह गाना श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया था, जिसमें उनकी अद्भुत केमिस्ट्री देखने को मिली। बुधवार को इस गाने ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए, और इस खास अवसर पर टाइगर श्रॉफ ने इसे याद किया और अपने फैंस के साथ इस खूबसूरत अनुभव को साझा किया।


टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने का एक क्लिप साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अच्छे गाने कभी भी पुराने नहीं होते।


उन्होंने लिखा, "'सब तेरा' के 10 साल पूरे। कुछ गाने सिर्फ गाने नहीं होते, बल्कि ये समय के साथ भावनाओं में बदल जाते हैं। हम इन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं। इनकी मधुरता और बोलों में छिपी शांति सीधे दिल को छू लेती है। इतने सालों बाद भी ये वही पुराना एहसास देते हैं। सच में, ये गाने सदाबहार जादू की तरह हैं।"


'बागी' में इस गाने को अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं और अरमान मलिक ने इसे संगीतबद्ध किया है।


रिलीज के समय से ही यह गाना लोगों का पसंदीदा बन गया था। गाने में टाइगर और श्रद्धा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इसे थाईलैंड के कराबी में शूट किया गया था, और इसकी शूटिंग चार दिनों में पूरी हुई थी। इस गाने के माध्यम से रोंनी और सिया के प्यार की गहराई को दर्शाया गया।


गाने को रोमांटिक और खूबसूरत दिखाने के लिए टाइगर और श्रद्धा ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने थे, जो द्वीप के रंगों के साथ मेल खाते थे।


साल 2016 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया था। टाइगर श्रॉफ (रॉनी) और श्रद्धा कपूर (सिया) अभिनीत यह फिल्म 2004 की तेलुगु फिल्म 'वर्शम' का रीमेक थी। फिल्म ने रिलीज के बाद काफी प्रशंसा प्राप्त की और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की।