×

क्या आप जानते हैं मृणाल ठाकुर के अनदेखे सीन? 'लव सोनिया' के 9 नए सीन्स का होगा प्रीमियर!

मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर घोषणा की है कि वह 'लव सोनिया' के 9 अनदेखे सीन का प्रीमियर करने जा रही हैं। यह फिल्म, जिसमें उन्होंने एक बहन की भूमिका निभाई थी, मानव तस्करी के गंभीर मुद्दे पर आधारित है। मृणाल ने इस फिल्म के सेट पर अपने पहले कदम रखने की यादें साझा की हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही 'डकैत: एक प्रेम कथा' में भी नजर आएंगी। जानें इस फिल्म की कहानी और मृणाल के नए प्रोजेक्ट के बारे में।
 

मृणाल ठाकुर का खास ऐलान


मुंबई, 19 मार्च। टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली मृणाल ठाकुर ने 'लव सोनिया' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने सोनिया नाम की एक लड़की का किरदार निभाया, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को संकट में डाल देती है।


मृणाल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली। अब, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि फिल्म के 9 ऐसे सीन रिलीज किए जाएंगे, जो पहले कभी नहीं दिखाए गए।


उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "दस साल पहले मैंने पहली बार किसी फिल्म के सेट पर कदम रखा था। यह मेरे लिए एक सपना था, एक नई शुरुआत थी और ऐसी जिंदगी की शुरुआत थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"


मृणाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे इन अनदेखे सीन का यूट्यूब प्रीमियर किया जाएगा।


फिल्म 'लव सोनिया', जिसे तबरेज नूरानी ने निर्देशित किया था, 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें मृणाल के साथ मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर और डेमी मूर जैसे कलाकार भी शामिल थे। यह फिल्म मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी।


फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक पिता कर्ज में डूबने के कारण अपनी एक बेटी को बेच देता है, जबकि दूसरी (सोनिया) उसे बचाने की कोशिश में खुद मुंबई के रेड-लाइट एरिया और मानव तस्करी के खतरनाक जाल में फंस जाती है।


जल्द ही, मृणाल 'डकैत: एक प्रेम कथा' में भी नजर आएंगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक प्रेमी युगल की कहानी है, जिसमें युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।