आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'मां शीतला भवानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!
फिल्म 'मां शीतला भवानी' का ट्रेलर
मुंबई, 28 सितंबर (वेब वार्ता)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'मां शीतला भवानी' का शानदार ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस फिल्म को एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. और शान्वी म्यूजिक प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें धार्मिक और पौराणिक तत्वों के साथ परिवार और संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर की अवधि लगभग 3 मिनट 53 सेकंड है, जिसमें आम्रपाली दुबे एक नए और प्रभावशाली रूप में दिखाई दे रही हैं। इस समय, वह बिग बॉस के घर में भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में इस ट्रेलर को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
फिल्म का निर्माण शर्मिला आर. सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। निर्माता शर्मिला आर. सिंह ने बताया कि 'मां शीतला भवानी' को गहरी आस्था और मेहनत से बनाया गया है। इस फिल्म में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारिवारिक भावनाओं और मानवीय रिश्तों को भी प्रमुखता दी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।
निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 'मां शीतला भवानी' केवल एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह आस्था, परिवार और भावनाओं से जुड़ी एक कहानी है। फिल्म में आम्रपाली दुबे सहित सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों का इस फिल्म के प्रति भरपूर प्यार मिलेगा.
फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ अंशुमान सिंह, मणि भट्टाचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा, शिवानी सिंह, काजल श्रीवास्तव और आलोक सिंह जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। संगीत ओम झा और चमन सिंह ने दिया है, जबकि गीत आशुतोष तिवारी, शेखर मधुर, राकेश निराला और नृपजीत सिंह ने लिखे हैं। डीओपी राज ठाकुर, संपादक गुरजेंट सिंह और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं.