×

अपारशक्ति खुराना और तुलसी कुमार का नया रोमांटिक गाना 'निक्की निक्की गल' हुआ रिलीज!

टी-सीरीज ने हाल ही में अपारशक्ति खुराना और तुलसी कुमार का नया रोमांटिक गाना 'निक्की निक्की गल' रिलीज किया है। इस गाने में दोनों की जुगलबंदी और प्यारी कहानी दर्शकों को भा रही है। गाने में छोटी-छोटी नाराजगी को प्यार से सुलझाने का संदेश दिया गया है। जानें इस गाने की खासियतें और वीडियो में उनकी केमेस्ट्री के बारे में।
 

गाने की खासियतें




मुंबई, 3 फरवरी। टी-सीरीज अपने फैंस के लिए लगातार नए और मनोरंजक गाने पेश करता रहता है। हाल ही में, इस म्यूजिक लेबल ने रोमांटिक ट्रैक 'निक्की निक्की गल' को लॉन्च किया।


इस गाने में अपारशक्ति खुराना और तुलसी कुमार की जुगलबंदी एक बार फिर देखने को मिली है। दोनों ने मिलकर इस गाने को गाया है, जिससे उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। गाने के बोल साक्षी रत्ती ने लिखे हैं और संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है।


टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का एक क्लिप साझा करते हुए लिखा, "थोड़ी सी नाराजगी पर बहुत सारा प्यार। 'निक्की निक्की गल' अब उपलब्ध है।"


गाने की कहानी बेहद प्यारी है, जिसमें छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी को प्यार से सुलझाने का संदेश दिया गया है। अपारशक्ति खुराना गाने में तुलसी कुमार को प्यार से समझाते हैं कि छोटी नाराजगी पर ज्यादा गुस्सा नहीं करना चाहिए। इसके बोल सरल और मजेदार हैं, जो हर उम्र के लोगों को भा रहे हैं।


वीडियो में अपारशक्ति और तुलसी की केमेस्ट्री बहुत आकर्षक है, जिसमें कुछ शादी के दृश्य भी शामिल हैं। गाने को साधारण लेकिन प्यारे अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें न तो ज्यादा ड्रामा है और न ही भारी-भरकम सेटिंग।


फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है और यह सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अपारशक्ति और तुलसी की जोड़ी को फैंस हमेशा पसंद करते हैं, और इस गाने में दोनों को फिर से साथ देखकर वे खुश हैं। इससे पहले भी दोनों 'राम जानकी' जैसे गानों में साथ नजर आ चुके हैं।


अपारशक्ति खुराना जल्द ही फिल्म 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' से साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं।