अक्षय कुमार ने क्यों कहा 'भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है'? जानें फिल्म में उनके योगदान के बारे में
अक्षय कुमार का भोजपुरी सिनेमा पर जोरदार बयान
मुंबई, 28 जून (वेब वार्ता)। अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 'भोजपुरी इज़ बेटर दैन हॉलीवुड' का डायलॉग खुद जोड़ने का सुझाव दिया था।
इस फिल्म के सीक्वल में यह संवाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस द्वारा बोला गया है।
जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या भोजपुरी स्टार की भूमिका निभाना और भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करना उस इंडस्ट्री की छवि को सुधारता है, जिस पर अक्सर महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने के आरोप लगते हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस डायलॉग को फिल्म में शामिल करने का सुझाव दिया था।
अक्षय ने कहा, 'मेरे हिसाब से भोजपुरी सिनेमा, अगर आपने देखा हो, फिल्म में जैकलीन का एक डायलॉग है कि 'भोजपुरी इज बेटर दैन हॉलीवुड।' वह डायलॉग मैंने डलवाया था। हमने उनका इंट्रोडक्शन ऐसा दिखाया है कि वह लंदन, पेरिस से आ रही हैं, यानी उन्होंने पूरी दुनिया देखी है। जब उन्होंने यहां ऐसा माहौल देखा, इतनी चमक-दमक, इतनी एनर्जी और डांस देखा, तो हॉलीवुड में आपको यह सब कहां मिलेगा? ऐसा डांस, जैसा भोजपुरी में होता है, वह कहां देखने को मिलेगा? इसलिए मेरे हिसाब से भोजपुरी किसी भी मायने में हॉलीवुड से बेहतर है।'
भोजपुरी इंडस्ट्री की सराहना करते हुए अक्षय ने कहा, 'मेरे अनुसार भोजपुरी सिनेमा बहुत ऊंचे स्तर पर है और एक भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडेय, जाकिर हुसैन और सयाजी शिंदे जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'वेलकम' 2007 में रिलीज हुई थी, इसके बाद 2015 में इसका सीक्वल 'वेलकम बैक' आया था।