☰
×

Ajay Devgn की 'दृश्यम-3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई!

Ajay Devgn's thriller 'Drishyam 3' is making waves at the box office, having crossed the 300 crore mark in India and approaching 500 crores globally. Directed by Abhishek Pathak, this film has become the second highest-grossing film of the year, trailing only behind Ranveer Singh's 'Dhruvandar-2'. With impressive earnings in both domestic and international markets, 'Drishyam 3' is set to continue its successful run. Read on to explore its box office journey and the films it has surpassed in earnings.
 

दृश्यम-3 का शानदार प्रदर्शन


मुंबई, 12 अक्टूबर (वेब वार्ता)। अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम-3' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बाद, इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वैश्विक स्तर पर इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' है, जिसने लगभग 1,108 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।


सैकनिल्क के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, 'दृश्यम-3' ने अपने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके एक दिन पहले, फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती सप्ताहांत में 176.50 करोड़ रुपये और कारोबारी दिनों में 84.50 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर, फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां 10वें दिन विदेशी बाजार में छह करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल विदेशी कारोबार 109 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस प्रकार, फिल्म का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 479.80 करोड़ रुपये हो गया है।


कमाई के मामले में 'दृश्यम-3' ने इस साल की कई प्रमुख फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने सनी देओल की 'बॉर्डर-2' के 464.50 करोड़ रुपये के वैश्विक कारोबार को पार कर लिया है। इसके अलावा, 'हनुमान अंश' की 435.37 करोड़ रुपये और अजय देवगन की अपनी फिल्म 'तान्हाजी' की 367.68 करोड़ रुपये की दुनियाभर की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच इसकी नजर 500 करोड़ रुपये के वैश्विक आंकड़े पर है।