×

Kalki 2898 AD Twitter Review: सोशल मीडिया पर सुबह से ही ट्रेंड करने लगा कल्कि, जानिए यूजर्स का कैसा रहा रिएक्शन

इस साल की मोस्ट अवेटेड और भारत की सबसे महंगी फिल्म कल्कि 2898 AD रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारे हैं।
 

इस साल की मोस्ट अवेटेड और भारत की सबसे महंगी फिल्म कल्कि 2898 AD रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारे हैं। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। कल्कि 2898 AD को दुनिया भर में लगभग 8500 स्क्रीन्स पर पांच भाषाओं में रिलीज़ किया गया था।

'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसकी कहानी भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि पर आधारित है, जिन्हें आधुनिक अवतार में दिखाया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार कलियुग में उनका आखिरी अवतार होगा। फिल्म में यही दिखाया गया है, जहां बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और अन्याय का नाश होगा। कल्कि आज यानी 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और कुछ ही देर में ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं।