रक्षाबंधन 2026: जानें किस राशि के भाई को कौन सा रंग की राखी बांधना है शुभ!
रक्षाबंधन 2026: भाई-बहन के प्रेम का पर्व
Raksha Bandhan 2026 (Image Credit-Social Media)
Raksha Bandhan 2026रक्षाबंधन 2026: यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। ज्योतिष के अनुसार, भाई की राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधने से यह पर्व और भी अधिक फलदायी होता है। आइए जानते हैं कि किस राशि के भाई को कौन सा रंग की राखी बांधना चाहिए।
राशियों के अनुसार राखी के रंग
मेष (Aries)
मेष राशि का स्वामी मंगल है। लाल रंग ऊर्जा और साहस का प्रतीक है, इसलिए मेष राशि के भाई को लाल राखी बांधना शुभ होता है।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद और सिल्वर रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए इस राशि के भाई को सफेद या सिल्वर राखी बांधना शुभ है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। हरा रंग सकारात्मकता और उन्नति का प्रतीक है, इसलिए हरे रंग की राखी शुभ मानी जाती है।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सफेद या पीले रंग की राखी मानसिक शांति और सुख का प्रतीक मानी जाती है।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सुनहरे, केसरिया या नारंगी रंग की राखी आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक मानी जाती है।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि का स्वामी बुध है। हरा रंग जीवन में संतुलन और नई ऊर्जा लाने का प्रतीक है।
तुला (Libra)
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद या हल्के नीले रंग की राखी प्रेम और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। लाल या मैरून रंग की राखी शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जाती है।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। पीले रंग की राखी ज्ञान और आर्थिक उन्नति का प्रतीक मानी जाती है।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। नीले रंग की राखी स्थिरता और सफलता का प्रतीक मानी जाती है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। नीले या बैंगनी रंग की राखी प्रगति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक मानी जाती है।
मीन (Pisces)
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। पीले या सुनहरे रंग की राखी सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।