क्या है Dr. Melaxin का जादू? जानें कैसे Korean Skincare ने भारत में मचाई धूम!
डॉ. मेलैक्सिन का भारत में आगमन
Korean Skincare (Image Credit-Social Media)
Korean Skincareमुंबई, 21 जुलाई 2026: रिलायंस रिटेल का ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) ने दक्षिण कोरिया के उभरते डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन (Dr. Melaxin) को भारत में विशेष रूप से लॉन्च किया है। यह ब्रांड टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
डॉ. मेलैक्सिन अपनी विज्ञान-आधारित स्किनकेयर तकनीक और "स्लो एजिंग" के सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध है। इसके उत्पाद पिगमेंटेशन, बड़े पोर्स, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट में कमी जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसके फॉर्मूले त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।
अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार के बाद, यह ब्रांड तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। TikTok Shop पर यह अमेरिका और ब्रिटेन में नंबर-1 के-ब्यूटी ब्रांड बन चुका है। सभी उत्पाद 8-FREE क्लीन फॉर्मूलेशन पर आधारित हैं, जो क्रुएल्टी-फ्री, डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त हैं। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल स्टडी में चार सप्ताह के भीतर त्वचा की नमी, चमक और कसावट में सुधार देखा गया है।
भारत में लॉन्च के समय, कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय पील शॉट रेंज भी पेश की है। यह उत्पाद राइस-आधारित AHA और BHA, पेंटाविटिन और राइस वॉटर से तैयार किया गया है, जो त्वचा की हल्की एक्सफोलिएशन, पोर्स को साफ करने और स्किन टेक्सचर व चमक को बेहतर बनाने में मदद करता है।
डॉ. मेलैक्सिन की CEO यू क्यॉन्ग ह्वा ने बताया कि भारतीय उपभोक्ता अब प्रभावी और विज्ञान-आधारित स्किनकेयर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके उत्पाद पिगमेंटेशन, स्किन टेक्सचर और त्वचा की कसावट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं, और टीरा के साथ साझेदारी के जरिए उन्हें भारत में पेश करने के लिए कंपनी उत्साहित है।
टीरा का कहना है कि इस साझेदारी के माध्यम से वह भारतीय ग्राहकों तक विश्वसनीय और प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड पहुंचाने की अपनी रणनीति को और मजबूत कर रहा है।