×

आंतों में जमी गंदगी को साफ कर देगा इस हरे पत्ते का अर्क,  5 फायदे देख रह जाएंगे दंग

गिलोय सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद औषधि है। यह एक जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग भारतीय संस्कृति में सदियों से किया जाता रहा है। गिलोय का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसके तने का अधिकतर प्रयोग किया जाता है। इसकी जड़ का भी प्रयोग किया जाता है।
 

गिलोय सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद औषधि है। यह एक जड़ी-बूटी है जिसका उपयोग भारतीय संस्कृति में सदियों से किया जाता रहा है। गिलोय का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसके तने का अधिकतर प्रयोग किया जाता है। इसकी जड़ का भी प्रयोग किया जाता है। गिलोय को आप जूस, कैप्सूल या पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गिलोय का काढ़ा बनाकर नियमित रूप से पी सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

गिलोय का उपयोग भारत में सदियों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। ब्लड शुगर लेवल सही बनाए रखने जैसी कई समस्याओं में गिलोय का जूस फायदेमंद होता है। गिलोय का रोजाना सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आज हम आपको गिलोय के फायदों के बारे में बताते हैं।

1. सही पाचन: आजकल तेजी से बदलती लाइफ स्टाइल, खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विदेशी फास्ट फूड और ज्यादा तेल मसाले वाला खाना खाने से अपच, गैस, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी पेट की कई समस्याएं हो जाती हैं। इससे निजात पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीके बेहद फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है गिलोय। गिलोय पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह पाचन में सुधार करता है। इसके सेवन से कब्ज दूर होती है। इससे पेट की अच्छे से सफाई होती है।

2. डायबिटीज में फायदेमंद गिलोय का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने में फायदेमंद है। इसके रोजाना सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।


3. कोलेस्ट्रॉल गिलोय का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है. कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गिलोय हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालती है।

4. गठिया: गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-रूमेटिक गुण होते हैं। यह गठिया के इलाज और इसके लक्षणों से राहत दिलाने में बहुत मददगार है। गिलोय के तने वाले भाग को दूध में उबालकर सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। यह गठिया रोग में बहुत लाभकारी होता है।


5. अस्थमा के लिए फायदेमंद गिलोय अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गिलोय का उपयोग अस्थमा से संबंधित समस्याओं जैसे सीने में जकड़न, खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि में किया जाता है। गिलोय की जड़ को चबाना या गिलोय का रस पीना दमा के रोगियों के लिए लाभदायक होता है।