×

क्यों जॉन-एरिक हेक्सम की कहानी है एक चेतावनी? जानें इस हॉलीवुड सितारे की दुखद यात्रा

जॉन-एरिक हेक्सम की कहानी एक चेतावनी है, जो दर्शाती है कि कैसे एक मजाक ने एक युवा हॉलीवुड सितारे की जिंदगी को समाप्त कर दिया। 26 वर्ष की आयु में उनकी असामयिक मृत्यु ने न केवल उनके परिवार को प्रभावित किया, बल्कि उनके अंग दान ने किसी और की जिंदगी भी बचाई। जानें इस दुखद घटना के बारे में और कैसे यह कहानी आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर करती है।
 

जॉन-एरिक हेक्सम: एक चमकता सितारा जो जल्दी बुझ गया


नई दिल्ली, 5 नवंबर। कभी-कभी किस्मत इतनी निर्दयी होती है कि सफलता के दरवाजे खुलने से पहले ही जीवन समाप्त हो जाता है। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड के एक अभिनेता जॉन-एरिक हेक्सम के साथ हुआ। उनकी कहानी ग्लैमर, उम्मीद और एक अनजाने में हुई मौत की है।


जॉन-एरिक हेक्सम का जन्म 5 नवंबर 1957 को न्यू जर्सी, अमेरिका में हुआ। उनके व्यक्तित्व में बचपन से ही एक खास आकर्षण और आत्मविश्वास था। कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनकी आकर्षक काया, मुस्कान और संवाद अदायगी ने उन्हें टेलीविजन का आदर्श चेहरा बना दिया। 1982 में आई सीरीज 'वॉएजर्स!' ने उन्हें पहली पहचान दिलाई, और इसके बाद 'कवर अप' ने उन्हें युवा दर्शकों का प्रिय बना दिया।


हालांकि, 1984 में उनकी जिंदगी का एक भयावह मोड़ आया। डॉनेली पॉल की किताब 'फेड टू ब्लैक: अ बुक ऑफ ऑबिच्युरी' में इस दुखद घटना का उल्लेख है। अक्टूबर के महीने में, जब 'कवर अप' की शूटिंग लॉस एंजेलिस में चल रही थी, एक दृश्य में उन्हें एक पिस्तौल का उपयोग करना था। यह एक 'प्रॉप गन' थी जिसमें असली गोली नहीं, बल्कि ब्लैंक कारतूस थे। शूटिंग के दौरान, हेक्सम ने मजाक करते हुए बंदूक उठाई और अपने सिर पर लगाई, यह कहते हुए, 'लेट्स सी इफ इट्स लोडेड' और ट्रिगर दबा दिया।


अगले ही क्षण सेट पर सन्नाटा छा गया। ब्लैंक कारतूस से निकली गैस ने उनके माथे पर इतनी जोरदार चोट मारी कि उनकी खोपड़ी भीतर धंस गई और मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 18 अक्टूबर 1984 को, केवल 26 वर्ष की आयु में, उन्होंने अंतिम सांस ली।


हेक्सम की मां ने उनके अंग दान कर दिए, जिससे उनके दिल ने 36 वर्षीय व्यक्ति को नई जिंदगी दी। यह शायद उनकी कहानी का सबसे भावुक हिस्सा है! एक अभिनेता जिसने खुद को गोली मारी, लेकिन अपने दिल से किसी और की जिंदगी बचा गया।