×

क्या आप जानते हैं कि विश्वास से कैसे मिलते हैं ईश्वर के दर्शन?

इस प्रेरणादायक कहानी में एक संत की भक्ति और एक व्यक्ति के ईश्वर के दर्शन की यात्रा को दर्शाया गया है। जानें कैसे विश्वास और शरणागति से आप भी ईश्वर के दर्शन कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि विश्वास की शक्ति कैसे आपको ईश्वर के करीब ला सकती है? पढ़ें पूरी कहानी और जानें इसके गहरे अर्थ।
 

प्रेरणादायक कहानी

Today's Motivational Story (Image Credit-Social Media)

Today's Motivational Story (Image Credit-Social Media)


प्रेरणादायक कहानी: एक संत हमेशा कुएं पर लटककर ध्यान करते थे और कहते थे कि जिस दिन उनकी जंजीर टूटेगी, उन्हें भगवान के दर्शन होंगे। उनके तप और भक्ति से पूरा गांव प्रभावित था। एक व्यक्ति ने सोचा कि वह भी भगवान के दर्शन करना चाहता है। उसने रस्सी से अपने पैर को बांधकर कुएं में लटकने का निर्णय लिया और श्री कृष्ण का ध्यान करने लगा।


जब रस्सी टूटी, कृष्ण ने उसे अपनी गोद में उठा लिया और दर्शन दिए।


व्यक्ति ने पूछा, 'आप इतनी जल्दी मुझे दर्शन देने क्यों आए, जबकि संत महात्मा तो वर्षों से आपको बुला रहे हैं?'


कृष्ण ने उत्तर दिया, 'वो कुएं पर लटकते हैं, लेकिन अपने पैर को लोहे की जंजीर से बांधकर। उन्हें मुझसे ज्यादा जंजीर पर विश्वास है।'


'तुम्हें मुझ पर विश्वास है, इसलिए मैं आ गया।'


यह आवश्यक नहीं है कि दर्शन में वर्षों लगें। आपकी शरणागति आपको जल्दी ही ईश्वर के दर्शन कराएगी।


प्रश्न केवल यह है कि आप उन पर कितना विश्वास करते हैं।


ईश्वर सभी प्राणियों के हृदय में निवास करते हैं।


शरीर के यंत्र पर चढ़े सभी प्राणियों को, वे अपनी माया से घुमाते रहते हैं। इसे हमेशा याद रखें और अपने व्यवहार में भी इसे धारण करें।


सदैव प्रसन्न रहें, जो भी प्राप्त है, वही पर्याप्त है।