×

बेटी को सीने से लगाकर एयरपोर्ट पहुंचीं Priyanka Chopra, निक जोनस का ये जेस्चर देख लोग बोले 'बेस्ट हसबैंड'

जब से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका शिफ्ट हुई हैं, फैंस को देश में उनकी कमी खल रही है। सेलेब्रिटी पार्टियों और फेस्टिवल्स में प्रियंका की गैरमौजूदगी उनके फैंस को काफी दुखी करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सालों बाद भारत में होली मनाई, वो भी अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार.
 

जब से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका शिफ्ट हुई हैं, फैंस को देश में उनकी कमी खल रही है। सेलेब्रिटी पार्टियों और फेस्टिवल्स में प्रियंका की गैरमौजूदगी उनके फैंस को काफी दुखी करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सालों बाद भारत में होली मनाई, वो भी अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार.

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से खबरों में बनी हुई हैं. कुछ दिन पहले वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ ईशा अंबानी की होली पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई आई थीं। बाद में अभिनेत्री के पति और गायक निक जोनास भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शामिल हुए। अपने पति और बेटी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने से लेकर परिवार के साथ होली मनाने और मन्नारा चोपड़ा की जन्मदिन की पार्टी में मस्ती करने तक, प्रियंका चोपड़ा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक्ट्रेस वापस अमेरिका चली गई हैं।

बेटी को गोद में लेकर स्पॉट हुईं प्रियंका
30 मार्च की रात प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस अपनी दो साल की लाडली मालती को सीने से लगाए नजर आईं। वहीं, हैंडसम निक हाथ में बेटी का खिलौना और गले में बैग लटकाए अपनी लेडी लव का ख्याल रखते नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने बेज कलर का कोऑर्डिनेटेड सेट पहना और खुले बालों और चश्मे के साथ अपने एयरपोर्ट लुक को पूरा किया। वहीं निक ग्रीन लोअर और ब्लैक टी-शर्ट में कूल लग रहे थे। मालती प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं. एयरपोर्ट से प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. लोगों को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई है.

प्रियंका-निक की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
एक यूजर ने बेटी को गोद में लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की. यूजर ने लिखा, "प्रियंका बहुत अच्छी हैं, वह हमेशा अपनी बेटी को गोद में रखती हैं। करीना और मीरा कपूर नानी के साथ घूमती हैं।" एक अन्य यूजर ने प्रियंका को केयरिंग मां बताया. इतना ही नहीं निक जोनस के इस अंदाज पर लोगों ने खूब प्यार भी बरसाया. किसी ने कहा, "यह बहुत सुंदर है।" तो एक यूजर ने उन्हें बेस्ट पति का टैग दे दिया.