×

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की वेडिंग फोटोज डिलीट होने की सामने आई बड़ी वजह, एक्टर की टीम ने जारी किया बयान

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों बेबीमून पर हैं। दीपिका और रणवीर की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
 

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों बेबीमून पर हैं। दीपिका और रणवीर की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इन सबके बीच मंगलवार शाम अचानक दीपिका और रणवीर के बीच कड़वाहट की खबर ने सभी को चौंका दिया. दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका की शादी की तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम से गायब हैं, जिससे फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ गलत हुआ है। वहीं, अब तस्वीरें गायब होने के पीछे की असली वजह सामने आ गई है।

तो इस वजह से रणवीर सिंह ने बताई वेडिंग फोटोज
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अच्छे जोड़ों में से एक हैं और जब उनकी शादी की तस्वीरें गायब हो गईं तो प्रशंसक हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है। रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें गायब होने के पीछे एक्टर की टीम ने वजह बताई है. एक्टर की टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि एक्टर ने साल 2023 के सभी पोस्ट छुपाए हैं. इस दौरान शादी की पोस्ट भी छिपा दी गई है और इसी वजह से एक्टर के इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें नजर नहीं आ रही हैं. ये कपल अपने बेबीमून का भरपूर आनंद ले रहा है।

दो रीति-रिवाज से की थी रणवीर और दीपिका ने शादी
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबी डेटिंग लाइफ एन्जॉय करने के बाद शादी कर ली। दोनों ने 2018 में इटली में शादी कर ली। इस जोड़े की शादी दक्षिण भारतीय और सिंधी रीति-रिवाज से हुई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के छह साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।