×

दीपिका पादुकोण के हाथों में हाथ डाल एयरपोर्ट से निकले रणवीर सिंह, लोगों ने दिया 'बेस्ट कपल' का टैग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक ऐड रिलीज हुआ है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस ऐड में एक्टर के साथ अमेरिकी पोर्न स्टार जॉनी सिंस भी नजर आए थे.
 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह का एक ऐड रिलीज हुआ है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इस ऐड में एक्टर के साथ अमेरिकी पोर्न स्टार जॉनी सिंस भी नजर आए थे. अब इस ऐड के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे थे. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रोमांटिक अंदाज में दिखे रणवीर-दीपिका
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे थे. इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. इस कपल का ये वीडियो उनके फैंस द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है. इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने चश्मा पहना हुआ है. इस दौरान दोनों शानदार लुक में नजर आए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस उनके रोमांटिक अंदाज के दीवाने हो गए. तो बिना किसी देरी के आइए देखते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का यह वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के वीडियो पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का यह वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बेस्ट कपल बताते नजर आए. कुछ यूजर्स को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का अंदाज पसंद आया.