×

हरियाणवी गाने 'सिलाई' के प्रमोशन में अंजलि राघव का धमाल, जानें क्या है खास!

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने अपने नए गाने 'सिलाई' का प्रमोशन करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस गाने को अमित सैनी रोहतकिया ने गाया है और इसे यूट्यूब पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। जानें इस गाने की खासियतें और अंजलि के बारे में।
 

अंजलि राघव का नया गाना 'सिलाई' हुआ रिलीज




मुंबई, 26 फरवरी। हरियाणवी अदाकारा और सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती अंजलि राघव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने नए गाने 'सिलाई' का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।


इस वीडियो में अंजलि ने काले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी है और वह अपने नए गाने पर शानदार डांस कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सिलाई' गाना अब उपलब्ध है। कृपया रील बनाएं और मुझे टैग करें, आप सभी को ढेर सारा प्यार।" इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।


अंजलि का नया हरियाणवी एल्बम 'सिलाई' हाल ही में यूट्यूब चैनल 'नव हरियाणवी' पर लॉन्च हुआ। इसे एक ही दिन में 10 लाख से अधिक व्यूज और हजारों कमेंट्स मिले हैं। फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं, जिसमें अंजलि की एक्टिंग और डांस दोनों ही शानदार हैं।


इस गाने को अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी आवाज दी है, और वीडियो में अंजलि के साथ अमित भी मुख्य भूमिका में हैं। गाने के बोल एंडी दहिया ने लिखे हैं, जबकि संगीत गुलशन म्यूजिक ने तैयार किया है और निर्देशन अमित चौधरी ने किया है।


अंजलि राघव एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो अपनी हरियाणवी म्यूजिक एल्बम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है, जिसमें पवन सिंह जैसे सुपरहिट कलाकार शामिल हैं।


अंजलि का जन्म 6 जून, 1992 को दिल्ली में हुआ था। वह अपनी खूबसूरती, डांस मूव्स और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' में भी एक छोटी भूमिका निभाई है और 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' नामक टेलीविजन शो में भी काम किया है।