×

क्या है 'खतरों के खिलाड़ी 15' में रोहित शेट्टी की विनम्रता का राज? शगुन शर्मा ने किया खुलासा!

टीवी के चर्चित स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शगुन शर्मा ने होस्ट रोहित शेट्टी के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे रोहित अपनी बड़ी सफलता के बावजूद विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं। शगुन ने उनके काम के प्रति जुनून और सकारात्मकता की तारीफ की। जानें और क्या कहा शगुन ने रोहित के बारे में और शो में शामिल अन्य प्रतिभागियों के बारे में।
 

शगुन शर्मा का रोहित शेट्टी के साथ अनुभव


मुंबई, 2 अगस्त। टीवी के लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस शो की प्रतिभागी और अभिनेत्री शगुन शर्मा ने हाल ही में होस्ट और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि रोहित शेट्टी, जो इतनी बड़ी सफलता के बावजूद भी बेहद विनम्र और साधारण हैं।


शगुन ने एक विशेष बातचीत में कहा, 'खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान मुझे रोहित शेट्टी को नजदीक से देखने और उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। वह केवल एक बड़े निर्देशक या शो के होस्ट नहीं हैं, बल्कि उनके काम के प्रति जुनून और लोगों के साथ उनका व्यवहार भी प्रेरणादायक है। मैंने उनसे यह सीखा कि चाहे इंसान कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए, उसे हमेशा विनम्र रहना चाहिए।


उन्होंने आगे कहा, 'इंडस्ट्री में इतने वर्षों के अनुभव और सफलता के बावजूद, रोहित शेट्टी हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं। वह हमारे देश के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं, लेकिन उनकी विनम्रता उन्हें खास बनाती है। उन्हें अपने काम से गहरा प्यार है।'


शगुन ने यह भी कहा, 'रोहित शेट्टी समय के प्रति बहुत सजग हैं। वह हमेशा हमें प्रेरित करते रहते हैं। शो के दौरान, उन्होंने हर चुनौती का सामना किया और कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं दिखाई। उनके अंदर घमंड का नामोनिशान नहीं है। मैंने उन्हें कभी भी किसी के बारे में नकारात्मक बातें करते नहीं देखा। वह हर परिस्थिति में सकारात्मक रहते हैं। यही सीख मैंने उनसे ली है कि सफलता के बाद भी विनम्र रहना चाहिए।'


'खतरों के खिलाड़ी 15' में कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जैसे गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, अविका गौर, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और रुहानिका धवन।