×

लड़के से लड़की- कल से हम कहीं और मिलेंगे, वजह जानकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट- जानिए क्या है वजह

Viral Jokes: हंसी एक औषधि की तरह काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसी के सफर पर...
 
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!

लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे।
लड़की- क्यों
लड़का- बड़े जालिम हैं तेरी गली के बच्चे।
लड़की- क्यों क्या हुआ?
लड़का- कुत्ते पीछे लगाकर कहते हैं “जब प्यार किया तो डरना क्या।