×

Valentine's Day 2024: इस वैलेंटाइन करना चाहते हैं क्रश को इम्प्रेस, तो स्मार्ट लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स

वैलेंटाइन डे नजदीक है ऐसे में हर कोई अपने क्रश को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। आपको बता दें कि सिर्फ महंगे गिफ्ट और सरप्राइज प्लान करने से काम नहीं चलेगा। कूल डूड दिखने के लिए आपको कुछ ग्रूमिंग टिप्स भी फॉलो करने होंगे,
 

वैलेंटाइन डे नजदीक है ऐसे में हर कोई अपने क्रश को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। आपको बता दें कि सिर्फ महंगे गिफ्ट और सरप्राइज प्लान करने से काम नहीं चलेगा। कूल डूड दिखने के लिए आपको कुछ ग्रूमिंग टिप्स भी फॉलो करने होंगे, जिनके जरिए आप अपने पार्टनर को सही मायने में इम्प्रेस कर सकते हैं।

बियर्ड स्टाइल का रखें ख्याल
दाढ़ी लड़कों के चेहरे पर एक अलग ही लुक लाती है। अक्सर लड़कियों को घनी दाढ़ी पसंद होती है। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वैलेंटाइन डे पर आपकी दाढ़ी अच्छे से संवरी हुई हो। इसके लिए आप मलहम या मोम का उपयोग कर सकते हैं।

फेस पैक
आज त्वचा की देखभाल सिर्फ लड़कियों की बात नहीं रह गई है। लड़कों के लिए बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार खरीद सकते हैं। इनकी मदद से आप अपने चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे कम कर सकते हैं।

ओरल हाइजीन का रखें ध्यान: अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने क्रश को इम्प्रेस करने का प्लान बना रहे हैं तो आज से ही अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल रखना शुरू कर दें। इसके अलावा जब आप अपने क्रश से मिलने जाएं तो अपने साथ माउथ फ्रेशनर ले जाना न भूलें। यह आपको सांसों की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।