×

होली 2026: ये गाने बनाएंगे आपके त्योहार को और भी खास!

होली 2026 के नजदीक आते ही, रंगों और मिठाइयों के साथ-साथ बॉलीवुड के सदाबहार गाने भी चर्चा में हैं। इस लेख में हम उन गानों की बात करेंगे जो हर पीढ़ी को एक साथ लाते हैं और त्योहार की रौनक को बढ़ाते हैं। जानें कौन से गाने हैं जो आपके होली के जश्न को और भी खास बना देंगे।
 

होली का जश्न और सदाबहार गाने




मुंबई, 1 मार्च। होली का त्योहार बस तीन दिन दूर है, और इस मौके पर रंग, मिठाइयाँ और नए कपड़ों की धूम मची हुई है। इस पर्व की रौनक सदाबहार गानों के बिना अधूरी लगती है। बॉलीवुड ने होली के लिए कई यादगार गाने पेश किए हैं, जिनमें से कुछ क्लासिक हैं और कुछ नए ट्रेंडिंग।


इन गानों की खासियत यह है कि ये हर उम्र के लोगों को एक साथ लाते हैं और जश्न को और भी यादगार बनाते हैं। चाहे पुरानी फिल्मों की मिठास हो या नई फिल्मों का जोश, ये सभी होली का रंग और गाढ़ा कर देते हैं।


फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' का गाना ‘बद्री की दुल्हनिया’ 2017 में रिलीज हुआ था, जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट ने होली का जश्न मनाया। देव नेगी, नेहा कक्कड़ और मोनाली ठाकुर की आवाज में गाया गया यह गाना बहुत पसंद किया जाता है।


फिल्म 'कटी पतंग' का ‘खेलेंगे हम होली’ गाना कभी पुराना नहीं होता। 1971 में रिलीज इस गाने में राजेश खन्ना और आशा पारेख की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है।


साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' का ‘सोनी सोनी अखियों वाली’ गाना होली के रंगों में रोमांस का तड़का लगाता है। उदित नारायण और जसपिंदर नरुला की आवाज में गाया गया यह गाना आज भी लोकप्रिय है।


इसके अलावा, 1977 में आई फिल्म 'आपबीती' का ‘नीला पीला हरा गुलाबी’ गाना होली पार्टी का मूड बनाता है। वहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का ‘जय जय शिवशंकर’ गाना 2019 में आई फिल्म 'वॉर' का है।


इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का ‘लेट्स प्ले होली’ भी शामिल है, जो 2005 की फिल्म 'वक्त' का हिस्सा है।


होली के रंगों को और गाढ़ा करने वाले गानों की सूची काफी लंबी है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का ‘बलम पिचकारी’ भी इस लिस्ट में है।


अमिताभ बच्चन और रेखा का क्लासिक गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ आज भी फुल वॉल्यूम पर बजता है। होली के गानों में ‘जोगी जी धीरे धीरे’ फिल्म 'नदिया के पार' का गाना भी याद किया जाता है।


फिल्म 'शोले' का ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’, मदर इंडिया का ‘होली आई रे कन्हाई’, और बागबान का ‘होली खेले रघुबीरा’ गाना परिवार के साथ होली का मजा दोगुना करता है। इसमें ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ और जूही चावला, सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का 'ऐसे रंग लगाना' भी शामिल है।