×

हनुमान जन्मोत्सव पर बॉलीवुड सितारों ने दिखाई भक्ति, अक्षय कुमार का नया भक्ति गीत हुआ रिलीज!

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपनी भक्ति का इजहार किया। सुनील शेट्टी, कंगना रनौत, अनुपम खेर और अन्य ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। इस खास दिन पर अक्षय कुमार ने 'बजरंग बाण' नामक भक्ति गीत भी रिलीज किया। जानें और सितारों ने क्या कहा और किसने क्या साझा किया।
 

हनुमान जन्मोत्सव का उत्सव




मुंबई, 2 अप्रैल। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं, भजन गाते हैं और प्रार्थना करते हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी इस खास अवसर पर अपनी आस्था व्यक्त करते नजर आए।


सुनील शेट्टी ने भगवान हनुमान की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'जब भगवान हनुमान हमारे साथ होते हैं, तो हर कठिनाई आसान हो जाती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बजरंगबली सभी को शक्ति दें और उनकी रक्षा करें।'


कंगना रनौत ने भी इस पावन अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।'


अनुपम खेर ने भी भगवान हनुमान की एक भक्ति से भरी तस्वीर साझा की और लिखा, 'आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। जय बजरंग बली।'


टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, 'सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना है कि जो संकट इस समय दुनिया में आया है, उसे जल्दी समाप्त करें। जय श्री राम।'


उर्मिला मातोंडकर ने भी इस अवसर पर आध्यात्मिक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है, हे श्री राम के शाश्वत सेवक, सिवाय एक दिल के जो आपका बनना चाहता है।'


सिंगर शेखर रवजियानी ने रेत पर बनी एक प्रतीकात्मक तस्वीर साझा की और लिखा, 'हनुमान जी मेरी ताकत हैं, मेरा सब कुछ हैं।'


राजनीतिज्ञ और टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने एक धार्मिक श्लोक के साथ शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'सब सुख लहे तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना। हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अंजनी पुत्र, संकट हरण महाबली हनुमान जी हम सभी के जीवन में बल, बुद्धि और सद्बुद्धि प्रदान करें।'


इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने 'बजरंग बाण' नाम का एक भक्ति गीत रिलीज किया। वहीं, रणवीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' से उनका 'श्री राम' वाला फर्स्ट लुक भी इसी दिन सामने आया।