स्वाति मिश्रा ने संगीत निर्माता मोहित से की शादी, जानें खास पल
स्वाति मिश्रा और मोहित की शादी का जश्न
मुंबई, 30 नवंबर। प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने लंबे समय के प्रेमी और म्यूजिक प्रोड्यूसर मोहित के साथ शादी कर ली है। इस खुशखबरी को उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
स्वाति और मोहित की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। लाल रंग के खूबसूरत लिबास में स्वाति बेहद आकर्षक लग रही हैं।
दूल्हे मोहित ने क्लासिक ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जो उनकी दुल्हन के लुक के साथ मेल खा रही थी। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं, जबकि दूसरी में वे एक-दूसरे को देख रहे हैं, जो शादी के इस खास पल की खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "आज से अनंत तक का साथ।"
उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने इस खुशी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने लिखा, "आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।" वहीं, इंफ्लूएंसर पूरव झा ने बधाई दी और सुरभि शर्मा ने भी शुभकामनाएं दीं।
स्वाति और मोहित की शादी में अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "वेडिंग वाइब्स, तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।"
गौरतलब है कि स्वाति मिश्रा ने मोहित के साथ कई गानों में काम किया है, जिनमें 'राम आयेंगे' और 'तोहरे में बसे राजा' शामिल हैं। उनकी दोस्ती समय के साथ गहरी हुई और अब यह एक स्थायी रिश्ते में बदल गई है।
स्वाति ने गायिका, कलाकार और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' जैसे भजन गाकर प्रसिद्ध हुईं और उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है।