रणबीर कपूर ने रिश्तों की मजबूती का राज बताया, क्या है उनका मंत्र?
रणबीर कपूर का रिश्तों पर अनमोल विचार
मुंबई, 28 अक्टूबर। बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और उनकी बेटी राहा की बातें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है। प्यार दो लोगों को एक साथ लाता है, जबकि विश्वास उस रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे बनाए रखने में मदद करता है। रणबीर ने यह विचार दिवाली के विशेष एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में व्यक्त किए।
शो के दौरान, रणबीर ने रिश्तों की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा, ''हमारे रिश्ते की नींव दोस्ती है। मैं हमेशा मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास उसे मजबूत बनाता है और सम्मान उसे कायम रखता है। ये सभी तत्व किसी भी रिश्ते की बुनियाद हैं।''
आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।
'कौन बनेगा करोड़पति' में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास तरीके से होती है, जो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई 'हनुमान चालीसा' से जुड़ी है।
रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत में कहा, ''जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की।''
इस पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''वाह, क्या बात है!''
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं, हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।