भारत के 7 प्रेरणादायक शिक्षक: जिन्होंने बदली लाखों जिंदगियाँ
भारत के 7 महान शिक्षक
India Top 7 Famous Teachers
India Top 7 Famous Teachersभारत के 7 महान शिक्षक: शिक्षक दिवस पर जब समाज अपने शिक्षकों को सम्मानित करता है, तो कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जो केवल प्रेरणा नहीं देतीं, बल्कि संघर्ष और दृढ़ संकल्प की अद्भुत मिसाल बन जाती हैं। ये नए भारत के 7 प्रेरणास्त्रोत हैं, जिन्होंने गरीबी के अंधकार को पार करते हुए न केवल अपने सपनों को साकार किया, बल्कि लाखों जरूरतमंद छात्रों को भी नई दिशा दी।
भारत के वे 7 शिक्षक जिन्होंने बदली लाखों ज़िंदगियाँ...
आइए जानते हैं इनके बारे में....
1. भौतिकी के गुरु "HC Verma"
भारत के प्रसिद्ध प्रोफेसर, जिनकी किताबों ने हजारों इंजीनियर बनाए हैं, डॉ. हरीश चंद्र वर्मा, जिन्हें डॉ. एचसी वर्मा के नाम से जाना जाता है। बिहार के दरभंगा से निकलकर उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में एक अद्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी फिजिक्स की किताब ‘कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स’ बहुत प्रसिद्ध है और वे आईआईटी कानपुर में प्रोफेसर रह चुके हैं।
2. शिक्षा का दीपक: "आनंद कुमार"
पटना के आनंद कुमार ने ‘सुपर 30’ के माध्यम से गरीब छात्रों को आईआईटी में पहुंचाया। उनकी कहानी पर आधारित फिल्म ‘सुपर 30’ उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।
3. एक रुपये का जादू: "आर.के. श्रीवास्तव"
बिहार के आर.के. श्रीवास्तव ने ‘1 रुपये गुरु दक्षिणा’ के माध्यम से 950 से अधिक गरीब छात्रों को आईआईटीयन बनाया। पाइथागोरस प्रमेय को 50 से अधिक तरीकों से सिद्ध करने वाले इस शिक्षक का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्हें ‘Google Boy’ कौटिल्य पंडित के गुरु के रूप में भी जाना जाता है।
किसी ने नहीं सोचा था कि एक साधारण ऑटो चालक एक दिन राष्ट्रपति भवन तक पहुंचेगा और राष्ट्रपति से सम्मानित होगा। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
4. वायरल शिक्षक: "खान सर"
पटना के खान सर, प्रयागराज के अलख पांडेय और विकास दिव्यकृति जैसे शिक्षक भारत के मशहूर वायरल शिक्षकों में शामिल हैं। उनकी प्रेरणादायक वीडियो और बातें सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन शिक्षकों का पढ़ाने का तरीका अद्वितीय है, जो कठिन से कठिन विषयों को सरल और मजेदार तरीके से प्रस्तुत करते हैं।
5. दुनिया के सबसे युवा हेड मास्टर: "बाबर अली"
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले बाबर अली ने 9 साल की उम्र से ही शिक्षण कार्य शुरू किया। अब 32 साल की उम्र में, वे अपने स्कूल में 500 से अधिक गरीब बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनके इस नेक कार्य के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।