प्रियंका चोपड़ा की दीपावली सेलिब्रेशन पर उठे सवाल, जानें क्या है मामला?
प्रियंका चोपड़ा का दीपावली सेलिब्रेशन
मुंबई, 9 नवंबर। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस को लॉस एंजेलिस में दीपावली के जश्न की तस्वीरें साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ दीपावली का उत्सव मनाया और इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पारंपरिक परिधान, सजावट और भोजन शामिल थे।
प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अपने लॉस एंजेलिस स्थित निवास पर दीपावली मनाई और इस अवसर की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका के हाथ में झींगे जैसा नॉन-वेज भोजन दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दिवाली के दिन मांसाहार को लेकर उनकी आलोचना की।
कई यूजर्स ने उनके पूर्व बयानों को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील की थी। कुछ लोगों ने तंज कसा कि अस्थमा का नियम केवल दिवाली पर ही क्यों याद आता है। एक यूजर ने कमेंट किया, "दीपावली में नॉनवेज।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "दीपावली पर कोई नॉनवेज कैसे खा सकता है और कैंडल या दीये क्यों नहीं?" प्रियंका ने हमेशा विदेश में रहते हुए भी अपनी भारतीय परंपराओं को बनाए रखने की बात की है। उन्होंने निक और मालती के साथ अपने परिवार में भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों को हमेशा महत्व दिया है।
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें वह 'मंदाकिनी' का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में एक्शन, टाइम ट्रैवल और एक शानदार डांस नंबर देखने को मिलेगा।
फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू (रुद्र के रूप में) और पृथ्वीराज सुकुमारन (खलनायक कुंभ के रूप में) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और वाराणसी जैसे विभिन्न स्थानों और कालखंडों से होकर गुजरती है।