☰
×

परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर विंगेट को बताया अपनी 'फेवरेट गर्ल', विवादों पर दी प्रतिक्रिया

परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर विंगेट को अपनी 'फेवरेट गर्ल' बताते हुए वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है और कुछ लोग बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। जानें इस मामले की पूरी कहानी और परिणीति का जेनिफर के प्रति प्यार।
 

परिणीति चोपड़ा का जेनिफर विंगेट के प्रति प्यार




मुंबई, 28 अक्टूबर। वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सफलता की पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसके बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बढ़ती अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जेनिफर विंगेट को अपनी "फेवरेट गर्ल" बताते हुए उन लोगों की आलोचना की, जो कुछ पल की प्रसिद्धि के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं।


परिणीति ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया, जिसमें बताया कि पिछले दो दिनों से वह और जेनिफर उन पत्रकारों के वीडियो देखकर हंस रही हैं।


उन्होंने लिखा, "पिछले दो दिनों से मैं और जैनी कुछ 'क्रिएटिव' वीडियो देख रहे हैं, जो खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों ने बनाए हैं और इसमें मजाक तो उनका ही बन रहा है, क्योंकि हम हंस रहे हैं। आपकी ये बातें सिर्फ उन्हें बेवकूफ दिखाती हैं।"


जेनिफर की अदाकारी की सराहना करते हुए परिणीति ने कहा, "वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में जैनी का अभिनय देखकर मैं उनकी फैन हो गई हूं। जैनी मेरी फेवरेट थी, है और हमेशा रहेगी। वह ‘शक’ में मेरी फेवरेट थी और क्या शानदार एक्ट्रेस है। जो लोग कुछ मिनटों की पब्लिसिटी के लिए कंट्रोवर्सी बना रहे हैं, लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए थैंक्स। हमें हंसने के लिए कुछ तो मिला।"


जेनिफर ने भी इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए एक बयान साझा किया था।


गौरतलब है कि 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सफलता की पार्टी के दौरान केक काटने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी नजर आ रही थीं। इसके बाद कुछ यूजर्स ने यह अफवाह फैलाना शुरू कर दिया कि परिणीति ने जेनिफर को नजरअंदाज किया या साइडलाइन कर दिया है। उनका यह भी कहना था कि परिणीति खुद को बड़ी कलाकार मानती हैं, इसलिए वह सीरीज के अन्य सह-कलाकारों, यहां तक कि जेनिफर को भी फॉलो नहीं करती हैं।