क्या है सोफी चौधरी के टॉक शो 'फेमसली फिट' की खासियत? जानें उनके दिल की बात!
सोफी चौधरी का नया टॉक शो 'फेमसली फिट'
मुंबई, 11 मई। गायिका और अभिनेत्री सोफी चौधरी इन दिनों अपने टॉक शो 'फेमसली फिट विद सोफी' के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया।
सोफी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे बॉलीवुड के कई सितारों के साथ नजर आ रही हैं। शो को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि इस शो का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और सेलेब्स के जीवन के बारे में खुलकर बात करना है।
उन्होंने लिखा, "'फेमसली फिट विद सोफी' को जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं सच में बहुत भावुक और आभारी हूं। मैंने यह शो इसलिए बनाया था ताकि यह लोगों को प्रेरित, एंटरटेन और सेलेब्स के साथ उनके जीवन पर वास्तविक बातचीत करना था। सच कहूं, तो यह सब हमारे दर्शक और बेहतरीन टीम की वजह से संभव हो पाया है।"
सोफी ने अपने शो में आने वाले मेहमानों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी सच्चाई और कहानियों को साझा किया। उन्होंने कहा, "आप सभी के साथ हर बातचीत बहुत खास रही।"
उन्होंने प्रोडक्शन टीम, अमेजन ब्रैंड्स और एमएक्स प्लेयर के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने लिखा, "गौरव और पवनीत, इस सफर में साथ देने के लिए बहुत शुक्रिया। साहिल, पवन और पूरी टीम, आपकी मेहनत के बिना यह संभव नहीं था।"
अंत में, सोफी ने अपनी व्यक्तिगत टीम और अपने ट्रेनर प्रशांत बंदल का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मेरी प्यारी मम्मा, आप मेरा सबसे बड़ा सहारा हो, आपसे बहुत प्यार है और सभी दर्शकों का भी धन्यवाद।"