×

क्या है माही विज के दिल को छूने वाला अलविदा? जानें उनके भावुक पोस्ट के बारे में!

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने शो 'सहर होने को है' को अलविदा कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने किरदार 'कौसर' और इस सफर की यादों का जिक्र किया। उनके पूर्व पति जय भानुशाली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। जानें इस भावुक विदाई के बारे में और माही के दिल की बात।
 

माही विज ने 'सहर होने को है' शो को कहा अलविदा




मुंबई, 31 मई। टीवी की मशहूर अदाकारा माही विज ने अपने शो 'सहर होने को है' को अलविदा कह दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने उनके प्रशंसकों का दिल छू लिया। खास बात यह है कि उनके पूर्व पति जय भानुशाली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।


माही ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने मेकअप रूम के दरवाजे के पास खड़ी हैं। उनके चेहरे पर भावनाएं स्पष्ट रूप से झलक रही हैं।


तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ''आज मैं इस किरदार, इस कमरे और इस सफर को अलविदा कह रही हूं और अपने साथ अनगिनत खूबसूरत यादें लेकर जा रही हूं। इस किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने का हर पल मेरे लिए बेहद खास रहा। हर सीन, हर इमोशन और हर दिन मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था। यह अनुभव मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगी और इसे कभी नहीं भूलूंगी।''


माही ने अपने पोस्ट में उन सभी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस यात्रा में उनका साथ दिया। उन्होंने निर्देशक, निर्माता, क्रिएटिव टीम, सह-कलाकारों, तकनीकी कर्मचारियों और चैनल से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। माही ने लिखा, ''इन सभी के सहयोग और विश्वास ने मेरे सफर को यादगार बना दिया। अगर पूरी टीम का साथ और भरोसा न मिलता, तो मैं इस किरदार को इतनी खूबसूरती से नहीं निभा पातीं।''


उन्होंने अपने लोकप्रिय किरदार 'कौसर' का भी जिक्र किया और कहा, ''अब जब मैं आगे बढ़ रही हूं, तब भी इस किरदार की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मुझे कौसर की बहुत याद आएगी, क्योंकि इस किरदार ने मुझे दर्शकों के दिलों तक पहुंचाने में मदद की है। मैं दर्शकों का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे इस किरदार को प्यार और अपनापन दिया। यह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है।''


पोस्ट के अंत में माही ने लिखा, ''यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खूबसूरत अध्याय था और मैं इस सफर को हमेशा याद रखूंगी।''


माही की इस पोस्ट पर जय भानुशाली का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने ताली बजाने वाला इमोजी भेजकर माही का हौसला बढ़ाया। माही ने भी हार्ट इमोजी के साथ उनका आभार व्यक्त किया।


इस साल जनवरी में, माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म करने की घोषणा की थी। दोनों ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने शांति और सम्मान का रास्ता चुना है। भले ही उनकी जिंदगी की राहें अब अलग हो गई हों, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और जरूरत पड़ने पर साथ खड़े रहेंगे।