×

क्या सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सच हैं? जानें अभिनेत्री ने क्या कहा!

टीवी और पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली प्रेग्नेंसी की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि पिछले दो साल से उनके बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। सरगुन ने फैंस से अपील की है कि वे बिना किसी ठोस जानकारी के अफवाहें न फैलाएं। उनके इस बयान पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। जानें पूरी कहानी में क्या है खास!
 

सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी


मुंबई, 21 फरवरी। सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर बिना किसी ठोस आधार के अफवाहें उड़ाई जाती हैं, जो उनके जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। हाल ही में, टीवी और पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ भी ऐसा ही हुआ।


पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि सरगुन मेहता गर्भवती हैं। इस खबर ने उनके फैंस में उत्साह पैदा किया, लेकिन इस कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।


हालांकि, शनिवार को सरगुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इन अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, "अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी 'प्रेग्नेंसी' के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है। उनके अनुसार मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं। भला, इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?"


उन्होंने आगे कहा, "कृपया शांत रहें और बिना किसी आधार के खबरें फैलाना बंद करें। कोई भी जानकारी साझा करने से पहले हमसे या हमारी टीम से एक बार पूछ लेना ज्यादा मुश्किल नहीं है।"


सरगुन ने अपने नोट में यह भी लिखा, "आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चल गया, जिसके बारे में मुझे और रवि को ही कोई जानकारी नहीं है? कृपया ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें।"


उनके इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स और दोस्तों ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री गौहर खान ने कमेंट में हाथ जोड़कर समर्थन जताया, जबकि रवि दुबे ने लिखा, "क्या कैप्शन है।"


सेलेब्स को अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में झूठी खबरों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी कई सेलेब्स इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, अभिनेत्री रीम शेख की शादी की खबरें भी उड़ी थीं।