×

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान! जानें कब?

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री ने बताया कि उनका नन्हा मेहमान अगस्त 2026 में आने वाला है। इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने बधाई दी है। जानें इस जोड़े की प्रेम कहानी और शादी के बारे में।
 

करिश्मा तन्ना की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी




मुंबई, 6 अप्रैल। टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। दरअसल, करिश्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं।


सोमवार को करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक विशेष पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में करिश्मा और वरुण कैप पहने हुए हैं, जिसमें करिश्मा की कैप पर 'मॉम' और वरुण की कैप पर 'डैड' लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में दोनों छोटे बच्चे के जूते को हाथ में लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से स्पष्ट है कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।


अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका नन्हा मेहमान अगस्त में आने वाला है।


उन्होंने लिखा, "एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026।"


इस पोस्ट के बाद करिश्मा के दोस्तों और सहकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में बधाई और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। अभिनेता मनीष पॉल ने कमेंट में 'यश' लिखते हुए हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।


ताहिरा कश्यप, महीप कपूर, कृतिका कामरा, और अनिता हसनंदानी ने भी कमेंट सेक्शन में 'बधाई हो' लिखा, जबकि अन्य सेलेब्स ने इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।


करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को दुबई के व्यवसायी वरुण बंगेरा से मुंबई में शादी की थी। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें गुजराती और दक्षिण भारतीय परंपराओं का संगम देखने को मिला। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 'न्यू ईयर ईव' पर हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती और फिर प्यार हुआ। लगभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने नवंबर 2021 में सगाई की थी.