कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बच्चों को दी ये खास सलाह!
कंगना रनौत का मीडिया से संवाद
नई दिल्ली, 31 जुलाई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि बच्चों को वही सलाह दी, जिसे सीखकर हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
कंगना ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम जिस तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं, उसी तरह से हम अपने परिवार के बच्चों को शिक्षा देते हैं। मैंने जो बातें कहीं हैं, वे वही हैं, जो हमें सफलता, सम्मान, धन और शोहरत दिलाने में मदद की। हम दूसरों के बच्चों को भी वही सलाह देते हैं। यह नहीं हो सकता कि हमारे लिए अलग नियम हों और दूसरों के लिए अलग।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने बच्चों को वही बातें बताई हैं, जो वे अपने घर के बच्चों से कहते हैं। कंगना ने कहा, "हम सभी अपने घर के बच्चों को वही सलाह देते हैं, जो आज आपके सामने कह रही हूं। अगर किसी को इससे आपत्ति है, तो वे अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं। फिर देखेंगे कि वे अपनी जिंदगी में कितनी ऊंचाई तक पहुंचते हैं। मैंने वही कहा है जो मैंने अनुभव किया है, किसी और के अनुभवों को साझा नहीं कर सकती। अगर किसी को यह पसंद नहीं है, तो वे अपनी राह चुन सकते हैं।"
कंगना ने युवा पीढ़ी, विशेषकर जेन-जी और छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने और विरोध प्रदर्शनों के तरीकों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया और उनके पुराने वीडियो भी वायरल होने लगे। विरोध के बाद, कंगना ने एक और वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पूरी पीढ़ी का अपमान करना नहीं था, बल्कि केवल सड़क पर अशोभनीय व्यवहार करने वालों की आलोचना करना था।