कंगना रनौत ने जेन जी पर उठाए सवाल, आजादी और जिम्मेदारी का दिया संदेश
कंगना रनौत का जेन जी पर बयान
मुंबई, 2 अगस्त। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाने वाली कंगना ने इस बार नई पीढ़ी, जिसे जेन जी कहा जाता है, और आजादी के अर्थ पर अपने विचार साझा किए हैं।
उन्होंने जिम में दो जेन जी लड़कियों से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार किसी और की सुरक्षा या जीवन के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए।
कंगना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विस्तृत पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ''आज जिम में मेरी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई। उन्होंने बताया कि उनका जन्म डिजिटल युग में हुआ है और सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, एआई जैसी चीजें उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। मैंने कहा कि आपको अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा हक है, लेकिन यह तब तक ठीक है जब तक इससे किसी और को नुकसान न पहुंचे।''
अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कंगना ने हाल के कुछ विवादास्पद मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने केतन अग्रवाल और 'ब्लू ड्रम' केस का उदाहरण देते हुए कहा, ''यह आजादी तब तक सही है जब तक आप किसी दूसरे के बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाते। आज कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां उदार और पारंपरिक जीवनशैली के बीच टकराव हो रहा है, जिससे कई मासूम बच्चों की जान जा रही है। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है।''
कंगना का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब वह पहले से ही जेन जी को लेकर दिए गए अपने एक बयान के कारण विवादों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने जेन जी को 'गटर जेनरेशन' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी।
यह विवाद कंगना के उन सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने नई पीढ़ी और कुछ भारतीय महिलाओं पर तीखे टिप्पणियां की थीं।