ऋत्विक धनजानी ने दोस्ती की अहमियत पर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट!
दोस्ती का जश्न मनाते ऋत्विक धनजानी
मुंबई, 31 जुलाई। छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने 'पवित्र रिश्ता' के जरिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ, उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी अक्सर चर्चा का विषय बनती है। ऋत्विक अपने दोस्तों के साथ अपने रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।
हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने दोस्ती की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो घर से दूर होने पर भी आपको घर जैसा अनुभव कराते हैं।
ऋत्विक ने अपने पोस्ट में बताया कि जीवन में हम कई लोगों से मिलते हैं, कुछ अस्थायी होते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो दिल के करीब होते हैं। ऐसे रिश्ते परिवार के समान होते हैं। जब आप अपने घर से दूर होते हैं, तब यही लोग आपके साथ होते हैं, आपको हंसाते हैं और आपके कठिन समय में सहारा देते हैं।
उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बिताए कुछ खास लम्हों की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें प्रियंका तालुकदार भी शामिल हैं। एक तस्वीर में सभी दोस्त मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं, जबकि दूसरी में वे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
उनके पोस्ट में एक विशेष वीडियो भी है, जिसमें ऋत्विक अपने दोस्तों के साथ बोनफायर के पास गिटार बजाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऋत्विक ने कैप्शन में लिखा, ''जब आप घर से दूर अपना घर बना लेते हैं। जब आप ऐसे लोगों से मिलते हैं और लगता है जैसे आप उन्हें सदियों से जानते हैं। वो आपके हौसले को ऊपर उठाते हैं। वो आपके दिन को रोशन कर देते हैं।''
ऋत्विक की दोस्ती क्रिस्टल डिसूजा, निया शर्मा, सुरभि ज्योति, करण वाही, रवि दुबे और सुयश राय जैसे सितारों के साथ काफी पुरानी है। ये सभी अक्सर एक साथ घूमते और एक-दूसरे के जन्मदिन मनाते हैं। फैंस इनकी दोस्ती को 'टीवी का सबसे क्यूट गैंग' मानते हैं।