×

उर्वशी ढोलकिया ने अकेले कैफे जाकर खुद से की मुलाकात, जानें क्या कहा!

उर्वशी ढोलकिया, जो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार से जानी जाती हैं, ने हाल ही में अकेले कैफे जाकर एक नया अनुभव लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को साझा किया, जिसमें उन्होंने अकेले समय बिताने के फायदे बताए। उर्वशी ने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल था, जिसमें उन्हें आजादी और सुकून मिला। जानें उनके इस अनोखे अनुभव के बारे में और क्या कहा उन्होंने कैफे के माहौल के बारे में।
 

उर्वशी का अनोखा अनुभव


मुंबई, 17 दिसंबर। टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, जो एकता कपूर के लोकप्रिय शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार से मशहूर हुईं, ने हाल ही में एक दिलचस्प कदम उठाया।


उन्होंने एक कैफे में अकेले डिनर करने का निर्णय लिया और इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कैफे की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मैंने आखिरकार वो किया, जो मैं लंबे समय से करना चाहती थी। अक्सर सुनती थी कि लोग अकेले रेस्टोरेंट जाकर अच्छा समय बिताते हैं।"


अभिनेत्री ने बताया कि पहले उन्हें यह समझ नहीं आता था। उन्होंने कहा, "जब मैंने तीन दिन पहले अकेले कैफे जाने का निर्णय लिया, तब मुझे एहसास हुआ कि लोग ऐसा क्यों करते हैं।"


उर्वशी ने आगे कहा कि उनके लिए अकेले कैफे जाना एक अद्भुत अनुभव था। उन्होंने लिखा, "मुझे एक पल के लिए भी अजीब या असहज नहीं लगा। यहां मुझे आजादी और सुकून का एहसास हुआ। खुद से प्यार करना, अपनी पसंद का संगीत सुनना और अपनेपन की भावना महसूस करना।"


अभिनेत्री ने कैफे की टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "इस कैफे को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। यहां क्रिसमस का माहौल है, हर जगह खुशी और रौनक है। इसे ऑल-डे कैफे और बार में बदलना एक बेहतरीन विचार होगा।"


उर्वशी ने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में की थी और 'कभी सौतन कभी सहेली,' 'कहीं तो होगा,' 'घर एक मंदिर,' 'कहानी तेरी मेरी,' 'बेताब दिल की तमन्ना है,' और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे कई टीवी शो में काम किया है।