×

अविका गोर ने पति मिलिंद के जन्मदिन पर प्यार भरा संदेश दिया, जानें क्या लिखा!

अविका गोर ने अपने पति मिलिंद चंदवानी के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ लिखा कि मिलिंद उनके लिए एक ह्यूमन डायरी की तरह हैं। फैंस ने इस पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किए हैं। जानें इस जोड़ी की शादी और उनके रिश्ते के बारे में और क्या खास है।
 

अविका गोर का खास जन्मदिन संदेश




मुंबई, 27 मार्च। अभिनेत्री अविका गोर अपने फैंस के साथ अपने जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को साझा करने में हमेशा आगे रहती हैं। पिछले साल सितंबर में विवाह के बंधन में बंधने के बाद से अविका और उनके पति मिलिंद चंदवानी का रिश्ता लगातार चर्चा में रहा है। हाल ही में, अविका ने अपने पति के जन्मदिन पर एक विशेष पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।


अविका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों लॉन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मिलिंद मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जबकि अविका अपने क्यूट एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।


इस तस्वीर के साथ अविका ने लिखा, ''मेरे पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप मेरे लिए एक ह्यूमन डायरी और जीवनभर की अजीबोगरीब चीजों के लिए लाइसेंस की तरह हैं। आप पचास प्रतिशत प्यारे हैं, पचास प्रतिशत शक के घेरे में हैं... लेकिन सौ प्रतिशत मेरे हैं। मैं हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार करती हूं।''


अविका के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं।


एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी सच में बहुत प्यारी है।'


दूसरे फैन ने कहा, 'मिलिंद खुशकिस्मत हैं, जो आपको अपनी जिंदगी में पाए।'


अन्य यूजर्स ने भी लिखा- 'आप दोनों बेहद प्यारे लग रहे हो, हमेशा ऐसे ही हंसते रहते होंगे।'


गौरतलब है कि अविका और मिलिंद ने जून 2025 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और 30 सितंबर को कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी की। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे रस्मों को टीवी पर दिखाया गया था। इस समारोह में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुए।