अर्जुन कपूर की लंदन डायरीज: जान्हवी कपूर के साथ खास पल साझा किए!
अर्जुन कपूर ने लंदन में बिताए खास लम्हों की झलकियाँ साझा की
मुंबई, 10 अगस्त। बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंदन में बिताए कुछ यादगार पलों की तस्वीरें साझा कीं।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वे अपनी बहन जाह्नवी कपूर और अन्य दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में, अर्जुन एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां टेबल पर कई प्लेटें और ड्रिंक्स रखी हुई हैं। अगली तस्वीर में, वे एक फॉर्मल सूट में दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में, वे अपनी बहन जाह्नवी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में अभिनेता की लंदन डायरी के कुछ और पल शामिल हैं।
अर्जुन ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "लंदन की गर्मियों का एक शानदार अनुभव पूरा किया।"
उनकी इस पोस्ट को फैंस द्वारा काफी सराहा जा रहा है। हालांकि, कुछ फैंस यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि यह पोस्ट लंदन के प्रसिद्ध लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड के ओडीआई मैच के दौरान की है।
दरअसल, अर्जुन और जान्हवी हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड के ओडीआई मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। दोनों ने शानदार फॉर्मल लुक में ट्विन किया, जिसमें जान्हवी ने एक गहरे चॉकलेट-ब्राउन, डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर पहना था, जबकि अर्जुन ने गहरे नीले रंग का सिंगल-ब्रेस्टेड सूट जैकेट पहना था।
अर्जुन और जान्हवी के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत है, और उन्हें अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते देखा गया है।
अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर सौतेले भाई-बहन हैं। उनके पिता फिल्म निर्माता बोनी कपूर हैं। अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, जबकि जान्हवी बोनी की दूसरी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं।
श्रीदेवी की 2018 में मृत्यु के बाद, अर्जुन और जान्हवी का रिश्ता और भी मजबूत हो गया। हालांकि ये भाई-बहन अलग-अलग पले-बढ़े हैं, लेकिन अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर ने मुश्किल समय में जान्हवी और खुशी के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बने।