×

अनूप सोनी ने पत्नी जूही सोनी के जन्मदिन पर साझा किया खास वीडियो, जानें क्या कहा!

अभिनेता अनूप सोनी ने अपनी पत्नी जूही सोनी के जन्मदिन पर एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी खूबसूरत तस्वीरें शामिल हैं। अनूप ने जूही को शुभकामनाएं देते हुए उनके आने वाले वर्ष के लिए खुशियों और सफलता की कामना की। जूही, जो दिग्गज अभिनेता राज बब्बर की बेटी हैं, एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और थिएटर कलाकार हैं। जानें इस जोड़े की कहानी और उनके परिवार के बारे में।
 

अनूप सोनी ने पत्नी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं




मुंबई, 20 जुलाई। अभिनेता अनूप सोनी की पत्नी जूही सोनी आज अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस खास मौके पर अनूप ने उन्हें एक अनोखे तरीके से बधाई दी।


अनूप सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जूही का एक मोंटाज वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें शामिल हैं।


वीडियो के साथ अनूप ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जूही। मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका आने वाला वर्ष खुशियों, प्यार और स्वास्थ्य से भरा हो। थिएटर और फिल्मों में आपको अपार सफलता मिले और एक कलाकार के रूप में आप अपने काम से हमेशा संतुष्ट रहें। आपका जन्मदिन बेहद खास और यादगार हो।"


अनूप द्वारा साझा किया गया यह वीडियो फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को बेहद पसंद आया है। कमेंट सेक्शन में सभी जूही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


कहते हैं, जो किस्मत में होता है, वह मिलकर ही रहता है। ऐसा ही कुछ अनूप और जूही के साथ हुआ। यह दोनों की दूसरी शादी है। इससे पहले जूही का विवाह फिल्म निर्माता बिजॉय नांबियार से हुआ था, लेकिन यह रिश्ता सफल नहीं हो सका।


अनूप सोनी की भी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं, जोया और मायरा। उनका तलाक 2010 में हुआ था। अनूप और जूही ने 14 मार्च 2011 को शादी की और उनके एक बेटा भी है।


जूही सोनी, दिग्गज अभिनेता-राजनेता राज बब्बर और रंगमंच कलाकार नादिरा बब्बर की बेटी हैं। वह एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं और थिएटर में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 'आपके सईयारा' जैसे सफल नाटकों का निर्देशन और अभिनय किया है। नादिरा बब्बर के 'एकजुट' थिएटर ग्रुप के साथ मिलकर वह लंबे समय से रंगमंच में सक्रिय हैं।