हरियाणवी सिनेमा में धमाल मचाने आया उत्तर कुमार का नया गाना 'आजा मेरी गाड़ी में'
उत्तर कुमार का नया गाना रिलीज
मुंबई, 25 फरवरी। हरियाणवी सिनेमा के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार का नया गाना 'आजा मेरी गाड़ी में' हाल ही में लॉन्च हुआ है।
यह गाना 'हर्ट म्यूजिक' नामक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसने कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त कर लिए हैं। दर्शक उत्तर और अंजली की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिलती है।
इस गाने में फैंस को हरियाणवी संगीत के साथ बेहतरीन डांस मूव्स भी देखने को मिलेंगे। गाने के बोल पूरी तरह से देसी और हरियाणवी हैं, जिसमें अंजली अपने आकर्षक लुक में नजर आ रही हैं।
गाने 'आजा मेरी गाड़ी में' को गायक शिकारी, राजबाला और नरदेव बेनीवाल ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में उत्तर और अंजली के साथ केहर खर्किया और शिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। इस एल्बम का निर्माण केहर खर्किया ने किया है।
उत्तर कुमार, जो मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, अंजली राघव एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने हरियाणवी, बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है।
गाने के रिलीज से पहले, उत्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया था, जिसमें अंजली भी थीं। इस वीडियो ने फैंस के बीच नए एल्बम के प्रति उत्साह बढ़ा दिया था।