सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, जानें क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा का छात्रों के समर्थन में बयान
मुंबई, 4 अगस्त। भारत में सरकारी परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ छात्र अब सड़कों पर उतर आए हैं। दिल्ली से शुरू हुई यह छात्र आंदोलन की लहर अब झारखंड तक पहुंच गई है। इस मुद्दे पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।
उन्होंने लिखा, "हमारे देश के छात्रों को ऐसी स्थिति में देखना बेहद दुखद है। यह सब कब रुकेगा???"
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों की मुख्य मांग 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की सीबीआई व ईडी से जांच कराना है।
जब यह प्रोटेस्ट शुरू हुआ था, तब राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन 29 जुलाई को यह एक बड़े आंदोलन में बदल गया। आयोजकों ने 'महा आंदोलन' और संविधान मार्च का आह्वान किया, जिसके तहत सभी जिलों से उम्मीदवारों को रांची आने की अपील की गई। इस अपील का असर हुआ और लगभग 5,000 छात्र रांची पहुंचे और शांति मार्च में भाग लिया। हालांकि, पेपर धांधली के मामले अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की बात करें, तो हाल ही में वे फिल्म 'सिस्टम' में नजर आई थीं। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें उन्होंने नेहा राजवंश नाम की महत्वाकांक्षी सरकारी वकील का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप गुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म 22 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।