श्रीलीला का बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू: इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म 'दिलेर' में आएंगी नजर!
श्रीलीला का बॉलीवुड सफर शुरू
मुंबई, 05 जुलाई (वेब वार्ता)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला के बॉलीवुड में कदम रखने की नई जानकारी सामने आई है। पहले उनके कार्तिक आर्यन के साथ हिंदी फिल्मों में एंट्री की चर्चा थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म 'दिलेर' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार, कार्तिक आर्यन और निर्देशक अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म को फिलहाल टाल दिया गया है, जिससे श्रीलीला के डेब्यू की योजना में बदलाव आया है। अब वह निर्देशक कुनाल देशमुख की फिल्म 'दिलेर' में नजर आएंगी, जिसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स कर रहा है।
फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज़ करने की संभावना जताई जा रही है।
श्रीलीला को 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद देशभर में काफी लोकप्रियता मिली है, और उनके बॉलीवुड डेब्यू का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, इब्राहिम अली खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।