शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- 'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे'
धर्मेंद्र की याद में शत्रुघ्न सिन्हा का भावुक संदेश
मुंबई, 29 नवंबर। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करीबी मित्र और हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली से लौटने के बाद, शत्रुघ्न सीधे धर्मेंद्र के निवास पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली से लौटते समय उन्होंने अपने प्रिय मित्र धर्मेंद्र जी के घर जाने का निर्णय लिया। वहां उन्होंने उनके बेटे सनी और बॉबी देओल से भी मुलाकात की।
धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि उनकी सादगी और अद्भुत अभिनय के कारण वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। उन्होंने लिखा, "धर्मेंद्र जी को याद करते हुए यह महसूस हुआ कि वे कितने अद्भुत इंसान थे। उन्होंने अनगिनत जिंदगियों को छुआ है, इसलिए वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं।"
शत्रुघ्न और धर्मेंद्र की दोस्ती कई दशकों पुरानी थी। दोनों ने कई सफल फिल्मों में एक साथ काम किया और व्यक्तिगत जीवन में भी एक-दूसरे के परिवारों के प्रति गहरा लगाव था। शत्रुघ्न अक्सर धर्मेंद्र को 'बड़ा भाई' कहकर संबोधित करते थे।
24 नवंबर को भारतीय सिनेमा का यह ही-मैन हमेशा के लिए हमें छोड़कर चला गया। धर्मेंद्र के प्रेयर मीट का आयोजन 27 नवंबर को हुआ, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा और फिल्म उद्योग के कई अन्य सितारों ने भाग लिया और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।