राजकुमार राव और पत्रलेखा की फिल्म 'रफ्तार' की नई रिलीज डेट क्या है?
फिल्म 'रफ्तार' की नई रिलीज डेट का ऐलान
मुंबई, 22 मई। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रफ्तार' को लेकर चर्चा में हैं। पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज तारीख सामने आई है। दोनों ने इस बदलाव की जानकारी भावुक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने उनके फैंस का ध्यान आकर्षित किया।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा किया।
इस पोस्ट में फिल्म का नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने अपने कैप्शन में बताया कि 'रफ्तार' उनके लिए केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह थिएटर की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम है।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''सपनों को आकार लेने में समय लगता है, लेकिन उन्हें जीने के लिए उससे भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है। 'रफ्तार' हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह हमारे विश्वास, संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। जब कोई चीज इतनी खास हो, तो उसे सही तरीके से तैयार होने के लिए समय देना आवश्यक होता है। इसी कारण हमने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।''
राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने पोस्ट में कहा, ''जब दर्शक 'रफ्तार' देखेंगे, तो उन्हें हर उस व्यक्ति की मेहनत और संघर्ष दिखाई देगा, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। फिल्म में महत्वाकांक्षा, डर, उम्मीद और जीवन में आगे बढ़ने की जिद जैसे भावनाएं देखने को मिलेंगी।''
उन्होंने अपने फैंस का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "दर्शकों का प्यार और समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और अब हम अपनी इस खास फिल्म को दशहरे के अवसर पर सिनेमाघरों में लाने जा रहे हैं। हमारे सपनों की रफ्तार अब पूरी गति से आगे बढ़ रही है, और जल्द ही दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।"
'रफ्तार' में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण पत्रलेखा ने अपने बैनर काम्पा फिल्म के तहत किया है।
अब यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।