×

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का नया गाना 'ईजी-ईजी' हुआ रिलीज, दिलजीत की आवाज ने किया जादू!

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना 'ईजी-ईजी' अब रिलीज हो चुका है। इस गाने में दिलजीत सिंह की आवाज ने जादू बिखेरा है। गाने में रणवीर का एक्शन अवतार और उनके विभिन्न एक्सप्रेशंस दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है, जिसमें शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। जानें इस गाने और फिल्म के बारे में और क्या खास है।
 

धुरंधर का नया गाना 'ईजी-ईजी' आया सामने




मुंबई, 3 दिसंबर। रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना 'ईजी-ईजी' अब उपलब्ध है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने में पंजाबी गायक दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज ने कमाल कर दिया है। इसे 'धुरंधर' का 'गैंगस्टर एंथम' कहा जा रहा है।


रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने के रिलीज की जानकारी साझा की। गाने में रणवीर का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वह खतरनाक मुस्कान के साथ दुश्मनों को निशाना बनाते हैं।


गाने में रणवीर के चेहरे पर कई अलग-अलग भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो पल-पल बदलती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता ने अपने किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है, जबकि रैपर हनुमानकाइंड का रैप गाने में जान डाल देता है। गाने के बोल राज रंजोध और हनुमानकाइंड ने लिखे हैं।


फिल्म 'धुरंधर' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। विवाद तब शुरू हुआ जब शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने मामला सेंसर बोर्ड को सौंप दिया।


सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है, लेकिन कई कट और बदलाव करने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा के जीवन से कोई संबंध नहीं है और यह पूरी तरह से काल्पनिक है।


फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि यह फिल्म मेजर मोहित से प्रेरित नहीं है। इस फिल्म को बनाने में आदित्य धर को लगभग 3 साल लगे हैं। फिल्म की कहानी, रिसर्च और स्टारकास्ट के चयन में 2 साल का समय लगा। अब यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।