×

मनोज बाजपेई का महात्मा गांधी लुक: क्या है इस ऐतिहासिक फिल्म की कहानी?

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें मनोज का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। यह फिल्म आजादी के दौर की एक कम चर्चित घटना पर आधारित है। जानें इस फिल्म के बारे में और मनोज के लुक के बारे में।
 

मनोज बाजपेई का नया अवतार



मुंबई, 07 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेई जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें मनोज का अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म आजादी के दौर की एक कम चर्चित घटना पर आधारित है, जो 21 दिनों की कहानी को दर्शाती है।


इस फिल्म में मनोज बाजपेई पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके फर्स्ट लुक में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने गांधीजी के लुक के साथ-साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज को भी अपनाने की कोशिश की है, जिससे सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


इस फिल्म के निर्माण में हिंदी सिनेमा के कई प्रमुख नाम शामिल हैं। सुधीर मिश्रा को ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘धारावी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, अनुभव सिन्हा ने ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया है।


फिल्म में मनोज बाजपेई के साथ अभिनेता सौरभ शुक्ला भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। इसे सुधीर मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं, जबकि अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले इसका निर्माण कर रहे हैं। एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।