×

भूमि पेडनेकर की पूजा पर ट्रोलिंग: क्या चश्मा पहनकर पूजा करना सही है?

भूमि पेडनेकर ने सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। वीडियो में भूमि ने पूजा के दौरान चश्मा पहना हुआ था, जिससे लोगों ने नाराजगी जताई। कुछ यूजर्स ने उनकी भक्ति की सराहना की, जबकि अन्य ने उन्हें सादगी का ध्यान रखने की सलाह दी। जानें इस विवाद के पीछे की पूरी कहानी और भूमि के फैंस की प्रतिक्रियाएं।
 

भूमि पेडनेकर का पूजा वीडियो बना विवाद का विषय


मुंबई, 30 जुलाई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।


भूमि ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी और उन्होंने 'बाला', 'शुभ मंगल सावधान' और 'भुज' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वह अक्सर मजबूत किरदारों में नजर आती हैं और अपनी जिंदगी के पल सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।


इंस्टाग्राम पर भूमि ने भगवान शिव की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आ रही थीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जैसे ही सावन शुरू होता है, मैं आसान जिंदगी के लिए नहीं, बल्कि इसे शान से जीने की ताकत के लिए प्रार्थना करती हूं। हर हर महादेव।'


हालांकि, भूमि के इस पोस्ट पर कुछ फैंस ने उनकी भक्ति की सराहना की, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।


वीडियो में भूमि ने एक साधारण काले टॉप और नीली डेनिम जींस पहनी हुई थी, लेकिन उन्होंने पूजा के दौरान चश्मा भी पहना हुआ था।


लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूजा के समय सादगी का ध्यान रखना चाहिए। इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने कमेंट्स में अपनी नाराजगी व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, 'क्या जरूरत है चश्मा पहनकर पूजा करने की?'


दूसरे ने कहा, 'महादेव की पूजा कम और फोटो शूट ज्यादा लग रहा है।'


कुछ यूजर्स ने तंज करते हुए कहा कि भूमि को पूजा में भी फैशन की जरूरत है।


हालांकि, भूमि के कुछ समर्थकों ने कहा कि भक्ति दिल से होती है और भगवान कपड़ों या चश्मे को नहीं देखते।