भारती सिंह: कॉमेडी की दुनिया की रानी और उनके दिलचस्प सफर की कहानी
भारती सिंह का जीवन और करियर
भारती सिंह, जिन्हें भारतीय मनोरंजन उद्योग में 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से जाना जाता है, एक प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेत्री और टीवी होस्ट हैं। उनका जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर के एक साधारण पंजाबी परिवार में हुआ। उनके परिवार में दो बड़े भाई-बहन भी हैं, लेकिन जब वह केवल 2 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। भारती ने अपनी शिक्षा पंजाब से पूरी की।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में स्टार वन के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की, जहां उनकी कॉमेडी प्रतिभा को सराहा गया और वह दूसरी रनर-अप रहीं।
इसके बाद, भारती ने कई कॉमेडी और रियलिटी शो में अपनी होस्टिंग और कॉमेडी का जादू बिखेरा, जैसे 'द कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'लाफ्टर शेफ्स', 'कॉमेडी सर्कस', 'खतरा खतरा खतरा', 'बिट्टू बक-बक', 'झलक दिखला जा', 'हुनरबाज', और 'खतरों के खिलाड़ी'।
उनके द्वारा निभाए गए किरदार जैसे 'बिट्टू' और 'लल्ली' आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। हाल ही में, 30 जून को उनके लोकप्रिय शो 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' का तीसरा सीजन समाप्त हुआ, जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था। इस शो की मेज़बानी भारती ने की थी और इसे मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी ने जज किया।
भारती ने 3 दिसंबर 2017 को अपने लंबे समय के साथी और प्रसिद्ध टीवी लेखक हर्ष लिंबाचिया से विवाह किया। उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम लक्ष्य लिंबाचिया (गोला) और यशवीर लिंबाचिया (काजू) हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में निवास करती हैं।