बीटीएस की वापसी: चार साल बाद नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस!
बीटीएस का शानदार कमबैक
सोल, 22 मार्च। दक्षिण कोरिया का प्रसिद्ध के-पॉप बैंड बीटीएस ने चार साल के अंतराल के बाद एक शानदार वापसी की है। यह ब्रेक उनकी मिलिट्री सेवा के कारण था, और 21 मार्च 2026 को, उन्होंने नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए "बीटीएस द कमबैक लाइव - अरिरंग" कार्यक्रम में अपने अद्भुत प्रदर्शन से वापसी की। बीटीएस के प्रशंसक, जिन्हें 'बीटीएस आर्मी' कहा जाता है, ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की।
चार साल बाद बीटीएस की लाइव परफॉर्मेंस ने जबरदस्त धूम मचाई। यह कार्यक्रम सोल के ग्वांगवामुन स्क्वायर में आयोजित किया गया था और इसे नेटफ्लिक्स पर लाइव दिखाया गया।
सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 260,000 लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए सियोल के मध्य में एकत्र हुए।
कार्यक्रम में शामिल एक महिला ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरा पहला अनुभव है। मैं लगभग तीन साल से कोरिया में हूं, लेकिन वे मिलिट्री में थे। इसलिए मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। यह एल्बम मेरे लिए बहुत खास है। मैंने अभी तक पूरा नहीं सुना है क्योंकि मैं इसे पहले लाइव सुनना चाहती थी।"
एक अन्य महिला ने कहा, "मैं इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। आखिरकार वह दिन आ गया है, और मैं बहुत खुश हूं।"
नेपाल से आई एक महिला ने कहा, "मैं सोल में हूं, लेकिन नेपाल की रहने वाली हूं। आज मैं बीटीएस कॉन्सर्ट में आई हूं। यह मेरे लिए बहुत खास है। मैं सभी कोरियन हस्तियों की बड़ी फैन हूं।"