×

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का धमाकेदार डांस, 'आप जैसा कोई' पर मचाई धूम!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो साझा किया है, जिसमें वे 'आप जैसा कोई' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक ने इसे पार्टी सॉन्ग बताया है, और फैंस की प्रतिक्रियाएं भी काफी उत्साहजनक हैं। जानें इस वीडियो के पीछे की कहानी और प्रियंका-निक की जोड़ी के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
 

प्रियंका और निक का मजेदार डांस वीडियो




मुंबई, 22 दिसंबर। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। वे अपने जीवन के खूबसूरत लम्हों, परिवार के साथ बिताए समय और बॉलीवुड गानों पर वीडियो साझा करते हैं। हाल ही में, निक ने एक मजेदार और ऊर्जावान वीडियो साझा किया।


इस वीडियो में निक, उनके भाई और प्रियंका बॉलीवुड के प्रसिद्ध गाने 'आप जैसा कोई' पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। निक ने इसे एक पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।


वीडियो के साथ निक ने लिखा, "आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना।"


फैंस को निक की यह पोस्ट बेहद पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में प्यार और हार्ट तथा फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


प्रियंका और निक की जोड़ी हमेशा फैंस का मनोरंजन करती है। वे अक्सर बॉलीवुड गानों पर वीडियो साझा करते हैं। निक ने एक बार कहा था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस करना बहुत पसंद है।


यह पहली बार नहीं है जब निक बॉलीवुड के गाने पर थिरकते हुए नजर आए हैं। इससे पहले भी उन्होंने स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' और 'वॉर-2' के गाने 'आवन जावन' पर डांस कर वीडियो साझा किया था।


गाने 'आप जैसा कोई' को 1980 की फिल्म 'कुर्बानी' में फिल्माया गया था। इसे नाजिया हसन ने गाया था, जबकि लिरिक्स श्यामलाल ने लिखे थे और म्यूजिक बिद्दु ने दिया था।


यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है, जिसमें जीनत अमान ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस गाने में अभिनेता फिरोज खान भी नजर आते हैं। आज भी यह गाना पार्टियों में धूम मचाता है। वीडियो में निक और उनके भाई पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं।