☰
×

प्रियंका चाहर चौधरी ने 'राइज एंड फॉल' के सफर को किया साझा, पलटन को लिखा भावुक पत्र

प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन के अनुभवों को साझा करते हुए अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक पत्र लिखा। उन्होंने इस सफर को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। प्रियंका ने कहा कि इस यात्रा ने उन्हें न केवल हंसी और आंसू दिए, बल्कि उनके प्रशंसक उनके लिए एक परिवार बन गए हैं। जानें प्रियंका के इस दिल को छू लेने वाले संदेश में और क्या खास है।
 

प्रियंका का भावुक संदेश


मुंबई, 7 नवंबर। हाल ही में समाप्त हुए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में पहले रनर-अप रहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डाली है।


प्रियंका ने अपने प्रशंसकों, जिन्हें वह 'पलटन' के नाम से संबोधित करती हैं, के लिए एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि 'राइज एंड फॉल' का यह सीजन उनके जीवन के सबसे 'गहन और यादगार' अनुभवों में से एक रहा है।


उन्होंने अपने संदेश में लिखा, "इस यात्रा ने मुझे हंसी, आंसू, चुनौतियों और खूबसूरत यादों से भर दिया, और ऐसे क्षण दिए, जिन्होंने मुझे ऐसे तरीकों से परखा, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी।"


प्रियंका ने बताया कि टॉवर में बिताए समय के दौरान कुछ दिन ऐसे थे जब वह खुद को बेहद मजबूत महसूस करती थीं, जबकि कुछ दिनों में वह पूरी तरह खोई हुई महसूस करती थीं।


उन्होंने अपनी 'पलटन' का हमेशा समर्थन करने के लिए धन्यवाद करते हुए लिखा, "इन सबके बीच, यह जानकर कि आप सभी मेरे साथ हैं, मुझे एक ऐसी ताकत मिलती रही, जिसे मैं शब्दों में नहीं कह सकती। मुझे केवल टीवी पर दिखने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि उससे आगे भी समझने के लिए धन्यवाद। मेरी खामोशियों को समझने, मेरी खुशियों का जश्न मनाने और मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।"


अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह इस सफर में जीतने की उम्मीद के साथ आई थीं, लेकिन उन्हें इससे कहीं अधिक मूल्यवान चीज मिली, और वह हैं उनके प्रशंसक।


उन्होंने लिखा, "आप सब मेरी ताकत, मेरा सहारा और कई मायनों में मेरे परिवार बन गए हैं। नतीजा चाहे जो भी रहा हो, मुझे सच में लगता है कि मैंने एक ऐसी चीज जीत ली है, जिसे कोई भी ट्रॉफी नहीं बदल सकती, और वह है आपका प्यार।"


प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से हमेशा खुद पर विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।


अपने संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, "याद रखिए पलटन, यह सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मुझे पता है कि यह आने वाली कई खूबसूरत चीजों की सिर्फ शुरुआत है। अपना प्यार, भरोसा और वही ऊर्जा बनाए रखिए। मैं आप सभी से उतना ज्यादा प्यार करती हूं जितना शब्दों में नहीं कह सकती।"


पत्र के अंत में उन्होंने हस्ताक्षर करते हुए लिखा, "आपकी प्रियंका।"


--News Media


एएमटी/डीकेपी